प्रशासन पर लापरवाही का आरोप: ABVP ने कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो
फिरोजपुर झिरका में खेल परिसर निर्माण की मांग तेज युवाओं को मंच देने की मुहिम तेज़
यह भी पढे:- मेवात में बूचड़खानों का जाल, जनता त्रस्त, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार को घेरा
फिरोजपुर
झिरका, नूंह (P18News/डीसी नहलिया)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नूंह जिला इकाई ने फिरोजपुर झिरका में जिला स्तरीय खेल परिसर की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नूंह अंकिता पवार के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की अपील की है।
यह भी पढे:- हरियाणा में 15 अगस्त को इन नेताओं के हाथों होगा ध्वजारोहण, प्रदेशभर में फहराया जाएगा तिरंगा
यह भी पढे:- कानून का राज खत्म? पूर्व CM के भतीजे की गाड़ी पर हमला, पुलिस की जांच पर गहराया संदेह
(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook व Youtube पर जुड़ने के लिए लाल, निला,हरे रंग पर क्लिक करें)
यह भी पढे:- लापरवाही की इंतहा! नूंह में बारिश से महिला थाना जलमग्न, कैसे मिलेगा न्याय?
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मामला केवल एक ज्ञापन तक सीमित नहीं है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने खेल परिसर के लिए 13.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद खेल विभाग, नूंह ने उपायुक्त को भूमि आवंटन के लिए पत्र भी भेजा। विशेष बात यह रही कि फिरोजपुर झिरका नगर पालिका पहले ही 17-20 एकड़ भूमि आरक्षित कर चुकी है, जो खेल परिसर के निर्माण हेतु उपयुक्त है।
यह भी पढे:- पिता की फरियाद और पुलिस की नींद - कब जागेगा प्रशासन? अपहरण या गुमशुदगी? मोनिका केस ने मचाया हड़कंप
क्या
है देरी की असली वजह?
जहां एक ओर बजट और भूमि दोनों उपलब्ध हैं, वहीं निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एबीवीपी जिला संयोजक इंदर बडगुर्जर ने प्रेस वार्ता में कहा, “यह युवाओं के भविष्य का सवाल है। जब सरकार की ओर से बजट स्वीकृति मिल चुकी है और नगर पालिका द्वारा भूमि भी निर्धारित है, तो फिर निर्माण कार्य में देरी प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।”
यह भी पढे:- शिकायतों के 'पहाड़' के बीच नूंह प्रशासन की अग्निपरीक्षा: क्या मंत्री के आदेशों का होगा पालन?
युवाओं
के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेंगे – एबीवीपी
कार्यकर्ता करण राजपूत ने बताया कि नूंह जिला खेल सुविधाओं के मामले में अन्य जिलों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ है। “यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उभरने का मंच नहीं मिल पा रहा। यदि समय रहते खेल परिसर का निर्माण नहीं हुआ, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।”
यह भी पढे:- एक मजदूर की दास्तान एक सच्ची घटना: मेवात के गलियारों में न्याय की खोज।
इस दौरान दिनेश फंडन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे।
यह भी पढे:- विधायक नोक्षम चौधरी ने किया जायंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन।
प्रशासन
की चुप्पी बनी चिंता का विषय
जहां एबीवीपी और स्थानीय युवा संगठन खेल परिसर की मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं, वहीं प्रशासनिक चुप्पी पूरे मामले को संदेहास्पद बना रही है। युवाओं को अब उम्मीद है कि पब्लिक प्रेशर और मीडिया की कवरेज के बाद प्रशासन नींद से जागेगा।
यह भी पढे:- पांडवकालीन शिव मंदिर: जहां हर मनोकामना होती है पूरी, फिरोजपुर झिरका की गुफाओं में बसा चमत्कारी झिरकेश्वर धाम तीर्थ
Keywords & Hashtags:
फिरोजपुर झिरका समाचार नूंह जिला खेल परिसर हरियाणा खेल बजट 2025 नायब सिंह सैनी खेल घोषणा हरियाणा\_समाचार DCNaheliyaJournalist ABVP Haryana News युवा खेल आंदोलन खेल परिसर फिरोजपुर झिरका SDM नूंह ज्ञापन \#P18News \#DCNaheliyaJournalist \#FerozepurJhirkaNews \#हरियाणा\_समाचार \#खेल\_विकास\_नूंह
(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook व Youtube पर जुड़ने के लिए लाल, निला,हरे रंग पर क्लिक करें)
**************************************************************
Ad
(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook व Youtube पर जुड़ने के लिए लाल, निला,हरे रंग पर क्लिक करें)
अगर आपकी कोई समस्या है या फिर कोई प्रशानिक अधिकारी जान बूझकर आपको या आपके के कार्य को नही कर रहा है तो आप हमे लिखे ईमेल P18NEWSHR@GMAIL.COM या हमारे Whatapp No. +91-9813727685 पर सीधे अपनी समस्या को भेजे हम आपकी समस्या को प्रशानिक अधिकारियों व सरकार को अवगत कराएगे।

.jpeg)





Thanks comments
you will be answered soon