Type Here to Get Search Results !

Adaterra

Adaterra

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा: फिरोजपुर झिरका CHC की बदहाली ने खोली सरकार की पोल

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा: फिरोजपुर झिरका CHC की बदहाली ने खोली सरकार की पोल

यह भी पढे:- फिरोजपुर झिरका शांति सागर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेंकिया टॉप

यह स्वास्थ्य केंद्र है या रेफर सेंटर? 12 करोड़ खर्च के बाद भी अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीनें बंद, करोड़ों के अस्पताल में ताले: फिरोजपुर झिरका का #CHC बना सफेद हाथी, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे लोग, विधायक ने दिया आश्वासन, लेकिन क्या मिलेगी राहत#CHC में सुविधाओं की कमी से जनता में भारी रोष, फिरोजपुर झिरका का #CHC: करोड़ों का अस्पताल, सुविधाएं गायब; जनता ने उठाए सवाल

यह भी पढे:- साइबर ठगों का नया जाल: "ट्रैफिक चालान.apk" लिंक से सावधान! फिरोजपुर झिरका में दो लोग बने शिकार।

(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

#फिरोजपुर झिरका#नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में स्थित फिरोजपुर झिरका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (#CHC) आज लगभग साढ़े चार लाख की आबादी के लिए "सफेद हाथी" बनकर रह गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया यह 25 बिस्तरों वाला अस्पताल बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दम तोड़ रहा है। सरकार द्वारा 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किए गए इस भवन में न तो ज़रूरी मशीनें काम कर रही हैं और न ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती है।

यह भी पढे:- शिक्षा के क्षेत्र में झिरका का परचम:रियांशी जैन ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त कर किया जिले कानाम रोशन

नतीजतन, इस अस्पताल को केवल एक "रेफर सेंटर" के रूप में जाना जाता है, जहाँ मरीजों को मामूली जाँच के बाद या तो घर भेज दिया जाता है, या गंभीर स्थिति में तुरंत बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है।

यह भी पढे:- हरियाणा के HKRNL कर्मचारियो में हड़कंप: क्या नौकरी से निकाले जाएंगे HKRNL कर्मचारी? सरकार ने दिया जवाब।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अस्पताल केवल एक इमारत बनकर रह गया है, जिसका असली उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण मशीनें पिछले कई महीनों से धूल फांक रही हैं। दान में मिली एक्स-रे मशीन भी आज तक चालू नहीं हो पाई है। इसके अलावा, एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से महिला मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर गर्भवती महिलाओं को।

यह भी पढे:- हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब कच्चे कर्मचारी बनेंगे स्थायी जैसे।

फोटो। अस्पताल में दान में डी एक्स-रे की मशीन बिना बिजली केबल के धूल फांक रही है।

यह भी पढे:- डॉक्टरी लापरवाही या साजिश? PGI रेफर हुआ बच्चा, मां-बाप को दी गई जान से मारने की धमकी

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, रेफर सेंटर बनकर रह गया #CHC

इस अस्पताल की सबसे बड़ी कमी विशेषज्ञ डॉक्टरों की है। यहाँ दंत चिकित्सा, रेडियोलॉजी और अन्य विशेषज्ञ सेवाओं की सुविधा नदारद है। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जैसे डॉ. अशफाक आलम और सद्भावना कमेटी के अध्यक्ष इस्माइल खान ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर इस अस्पताल का निर्माण किया गया था, लेकिन इसकी मौजूदा हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे यह खुद ही बीमार है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। वार्ड नौ के पार्षद योगेश सैनी और वार्ड 11 के पार्षद महेंद्र कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की लगभग 70 फीसदी जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर है। खासकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण जैसी सीमित सुविधाओं के लिए ही सरकारी अस्पताल जाना पड़ता है, जबकि प्रसव के लिए वे निजी क्लीनिकों का रुख करती हैं। सरकारी आँकड़ों के अनुसार, यहाँ की केवल 40-50 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की ही डिलीवरी जिले के सरकारी अस्पतालों में हो पाती है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

यह लोकसभा क्षेत्र केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अधीन आता है, जिनकी पुत्री स्वयं हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके बावजूद, फिरोजपुर झिरका में स्वास्थ्य सेवाओं का यह हाल जनता को हैरान और निराश कर रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और लगातार मांग कर रही है कि इस अस्पताल को पूरी तरह से सुसज्जित किया जाए और आवश्यक सुविधाओं को तुरंत चालू किया जाए।

इस संबंध में फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान इंजीनियर ने जनता को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी है और वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अस्पताल में दंत चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें चालू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएँगी। यह देखना बाकी है कि विधायक का यह आश्वासन कब तक पूरा होता है। #P18News ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाकर स्थानीय प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

कीवर्ड्स:

फिरोजपुर झिरका CHC, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं, नूंह अस्पताल, CHC सुविधाएं, राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री, विधायक मामन खान, DC नहलिया, P18News, फिरोजपुर झिरका समाचार, Haryana News, हरियाणा_समाचार, GovernmentOfHaryana, Naib Singh Saini, मनोहर लाल खट्टर, Haryana Govt, हरियाणा_विकास, p18news

(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

हैशटैग्स:

#फिरोजपुर_झिरका #CHC_अस्पताल #स्वास्थ्य_सुविधाएं #हरियाणा_समाचार #नूंह #HaryanaNews #P18News #DCNaheliyaJournalist #HaryanaHealth #GovernmentOfHaryana #ManoharLalKhattar #NaibSinghSaini #HaryanaGovt #हरियाणा_विकास #फिरोजपुरझिरकासमाचार #p18news

विज्ञापन:-



(P18News की खबरें अब आपके Whatsapp एवं Facebook  Youtube पर जुड़ने के लिए लालनिला,हरे रंग पर क्लिक करें)

आवश्यक सूचना:-

अगर आपकी कोई  समस्या है या फिर कोई प्रशानिक अधिकारी जान बूझकर  आपको या आपके के कार्य को नही कर रहा है तो आप हमे लिखे ईमेल P18NEWSHR@GMAIL.COM या हमारे Whatapp No+91-9813727685 पर सीधे अपनी समस्या को भेजे हम आपकी समस्या को प्रशानिक अधिकारियों व सरकार को अवगत कराएगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

AD

Hollywood Movies

banner
×
सबसे पहले सबसे तेज

सभी खबरों की अपडेट पाने के लिए

अभी जॉइन करें