11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ऐतिहासिक तैयारियां: कुरुक्षेत्र में होगा
राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन, स्वामी रामदेव कराएंगे योगाभ्यास
कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर होगा राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम
स्वामी रामदेव कराएंगे योग, एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सैनी बोले– योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन का विज्ञान है
यह भी पढे;- रेवाड़ी: मंत्री राव इंद्रजीत पर वादा तोड़ने का आरोप, अस्पताल कोगांव से हटाकर शहबाजपुर खालसा में शिफ्ट करने से ग्रामीण नाराज़
डी.सी.नहलिया / पंचकुला; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि इस वर्ष 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
यह भी पढे;- नूंह में तालाब में डूबा युवकः अंडरवियर फाड़ने पर कहासुनी, परिजन बोले- दोस्त ने जान-बूझकर मरने छोड़ दिया।
इस दिन हरियाणा के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 11 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है।
राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्म सरोवर पर किया जाएगा। यह वही पवित्र स्थल है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देकर कर्म का संदेश दिया था। इस ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित योग कार्यक्रम को योगगुरु स्वामी रामदेव स्वयं नेतृत्व देंगे और हजारों लोगों को योगाभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे न केवल जन-जन तक योग की पहुंच बने, बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया जा सके।
यह भी पढे;- भारत की जनगणना 2027 में होगी आयोजित, केंद्र सरकार ने अधिसूचना
जारी की
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी पंचकूला के आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र, भानू में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए दी। यह शिविर आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
यह भी पढे;- नूंह के भूरियाकी गांव में चुनावी रंजिश बनी बवाल की वजह, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, दो घायल
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने की कला है। योग ना सिर्फ व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में टीम भावना, अनुशासन और सहयोग की संस्कृति भी विकसित करता है।
यह भी पढे;- जकारिया सईद की ऐतिहासिक जीत में फज्रुद्दीन बेसर की चाणक्यनीति का कमाल
इस दौरान मुख्यमंत्री और उपस्थित अधिकारियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढे;-हरियाणा में 108 राजस्व अधिकारियों पर गिरेगी गाज, चार्जशीट की तैयारी में सरकार
मुख्यमंत्री ने हरियाणा योग आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग न केवल योग को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी विशेष प्रयास कर रहा है।
यह भी पढे;- नशा मुक्तभारत अभियान के तहत नूंह पुलिस की पहल: पल्ला गांव में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि योग के अभ्यास से सैनिकों की सहनशक्ति, अनुशासन और एकजुटता को बल मिलता है, जिससे उनके कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से हो सकता है।
Thanks comments
you will be answered soon